April 16, 2026 1:04 pm

Search
Close this search box.

होली पर अर्बन स्क्वायर मॉल में रंग-गुलाल और संगीत की होगी धमाल

👤 Mewar Express News
March 11, 2025

उदयपुर। अर्बन स्क्वायर मॉल में इस बार होली का जश्न भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 14 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले होली फेस्ट 2025 में संगीत, नृत्य, रंगों और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों का दावा है कि यह उदयपुर की सबसे बड़ी होली होगी, जहां हर उम्र के लोग रंगों की मस्ती में सराबोर होंगे।

भूमिका ग्रुप के सीएमडी उद्धव पोद्दार और सीईओ सिद्धार्थ कत्याल ने कहा कि यह आयोजन एक सुरक्षित और आनंददायक होली फेस्टिवल के लिए आयोजित किया गया है।

इस फेस्टिवल में डीजे परफॉर्मेंस, रेन डांस एरिया और ऑर्गेनिक रंगों की खास व्यवस्था की गई है। थीम-आधारित फोटो बूथ, इंटरएक्टिव गेम्स और स्पेशल गिवअवे भी आकर्षण का केंद्र होंगे। मेहमान यहां पारंपरिक होली व्यंजनों, ठंडाई और अन्य स्वादिष्ट पकवानों का आनंद ले सकेंगे।

You May Also Like👇

Leave a Comment