उदयपुर। हॉस्पिटैलिटी कंपनी आईएचसीएल की उदयपुर में ट्री ऑफ लाइफ अमारा रिसॉर्ट एंड स्पा का शुभारंभ हुआ। अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित रिसॉर्ट सुखद वातावरण में व्यक्तिगत सेवा का शानदार अनुभव प्रदान करता है। यह स्थान शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर, शांति और सुकून का अनुभव कराने के लिए डिजाइन किया गया है।
आईएचसीएल की ऐक्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट दीपिका राव ने कहा कि हम हमेशा हॉस्पिटैलिटी में नई क्रांति लाने और यात्रियों की बदलती जरूरतों को पूरा करने में अग्रणी रहे हैं। ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट्स को अपने ब्रांड में शामिल करना, पर्यटकों के अनुभव को क्यूरेट करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्री ऑफ लाइफ ने धीरे-धीरे अपने क्षेत्र में विशेषता बनाई है और 2030 तक इसके पोर्टफोलियो में 100 होटल शामिल करने का लक्ष्य रखा है।
ट्री ऑफ लाइफ अमारा रिसॉर्ट एंड स्पा विकर्नी झील के किनारे आरामदायक विलासिता का अनुभव प्रदान करता है, जिसमें 33 विशाल विला हैं। हर विला से पहाड़ियों और इनफिनिटी पूल के मनमोहक दृश्य का आनंद लिया जा सकता है। मेहमान यहां सिग्नेचर डाइनिंग वेन्यू में वैश्विक और राजस्थानी व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं और स्पा सेवाएं उनकी आनंददायी यात्रा को और खास बनाती हैं। इसके अलावा, स्थानीय संस्कृति का अनुभव भी प्रदान करने के लिए यहां विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।







