April 29, 2026 6:57 pm

Search
Close this search box.

इंदिरा मुर्डिया की स्मृति में होगा इंदिरा स्वरांगन

👉 सुरेश वाडकर और विक्रम भट्ट देंगे 25 व 26 को प्रस्तुति  
👉 आयोजन के तहत 25000 बच्चों को कराएंगे भोजन 
👤 Mewar Express News
March 22, 2025
उदयपुर। स्व. इंदिरा मुर्डिया की स्मृति में विभिन्न प्रेरणादायक और समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. अजय मुर्डिया (इंदिरा इंटरप्राइजेज) एवं श्रद्धा मुर्डिया (कश्ती फाउंडेशन) ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए 25000 बालश्रम बच्चों को भोजन कराया जाएगा।
‘इंदिरा स्वरांगन’ के तहत विशेष संगीमय संध्या :
डॉ. अजय मुर्डिया के अनुसार, इंदिरा मुर्डिया को संगीत से विशेष लगाव था। संगीत प्रेमियों के लिए 25 एवं 26 मार्च को ‘इंदिरा स्वरांगन’ के तहत विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश कटारिया ने बताया कि 25 मार्च को महान गायक सुरेश वाडकर अपनी प्रस्तुति ‘सुर, साज और वाडकर’ के माध्यम से सुरों की एक अनूठी दुनिया रचेंगे और 26 मार्च को प्रख्यात निर्देशक विक्रम भट्ट द्वारा ‘भट्ट म्युजिक विरासत’ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें विक्रम भट्ट व उनके दादा विजय भट्ट की फिल्मों के नगमों को बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और विक्रम भट्ट इसे अपनी अनूठी शैली में पेश करेंगे।
समाज एवं संस्कृति के लिए समर्पित पहल :
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी प्रयास है।
प्रेसवार्ता में डॉ. अजय मुर्डिया (इंदिरा इंटरप्राइजेज), श्रद्धा मुर्डिया (कश्ती फाउंडेशन), डॉ. एच. एस. भुई और उर्वशी सिंघवी (अल्टीमेट सोल ऑफ म्यूजिक) ने सभी संगीत और समाजसेवा प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
इस अवसर पर अभय बांठिया, अभय सिंघवी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

You May Also Like👇

Leave a Comment