उदयपुर। एडीएस सॉल्यूशन एंड आरपीएससी अड्डा का भव्य शुभारंभ उदयपुर में हुआ। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि गौतम दक, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री रहे। इस अवसर पर दक ने कहा कि आज के समय में पढ़ाई को टेक्नोलॉजी से जोड़ना बहुत जरूरी है। ये संस्थान न केवल पढ़ाई के तरीकों को मॉडर्न बना रहे हैं, बल्कि राजस्थान के युवाओं को आगे बढ़ने में भी मदद कर रहे हैं। इस अवसर पर महंत नारायण दास वैष्णव, विधायक फूलसिंह मीणा, गजपाल सिंह राठौड़ और डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री भी मौजूद रहे।
ADS Solution के निदेशक अखिल उपाध्याय ने बताया कि उनका उद्देश्य शिक्षण संस्थानों को बेहतर मैनेजमेंट और आधुनिक तकनीक देना है। संस्था स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटर्स को स्मार्ट क्लासरूम, इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल, कैमरा सिस्टम और ऑनलाइन रिकॉर्डिंग के लिए क्रोमा स्टूडियो जैसी सुविधाएं देती है। इसके साथ ही, संस्थानों की ग्रोथ के लिए एआई (AI) आधारित टूल्स, सॉफ्टवेयर और सोशल मीडिया ऑटोमेशन जैसी आधुनिक सर्विस भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
RPSC ADDA के निदेशक नकुल सिंह जादौन ने बताया कि सही तकनीक और शिक्षा के मेल से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उनका संस्थान देशभर के कॉमर्स स्टूडेंट्स को सरकारी नौकरियों की ऑनलाइन तैयारी करवाता है।





