November 10, 2025 1:37 am

Search
Close this search box.

संवत्सरी पर्व पर 8 व 17 सितंबर को बूचड़खाने रहेंगे बंद

👉 नगर निगम आयुक्त ने जारी किए आदेश
👤 Mewar Express News
September 8, 2024

उदयपुर। नगर निगम आयुक्त ने 8 सितंबर एवं 17 सितंबर 2024 को निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने, मांस मछली बिक्री केंद्र को पूर्णतया बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि 8 सितंबर को पर्यूषण पर्व एवं संवत्सरी एवं 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष में सभी बूचड़खाने, मांस मछली बिक्री केंद्र बंद रखे जाएंगे। बंद रखने का आदेश राज्य सरकार के निर्देश पर जारी किया गया है।

आदेश का सख्ती से पालन हो इस सेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी भी व्यापारी द्वारा आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You May Also Like👇

Leave a Comment