March 4, 2026 12:24 am

Search
Close this search box.

बड़ी सादड़ी की अनुश्री ने केबीसी में दिखाई प्रतिभा

👤 Meena Bapna
November 3, 2024

उदयपुर। बड़ी सादड़ी की बेटी 15 साल से महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का सपना देख रही थी। आखिर वो सपना सच हो गया। अनुश्री सामोता ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दो पड़ाव पार कर 6 लाख 80 हजार जीते है। अनुश्री ने 12वें प्रश्न पर उत्तर नहीं आने पर हॉट सीट छोड़कर जाने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने तीनों लाइफ लाइन का भी इस्तेमाल किया। अनुश्री के एपिसोड का प्रसारण 31 अक्टूबर की रात को हुआ। कार्यक्रम के प्रसारण को देखने के लिए बड़ी सादडी के प्रमुख घंटाघर चौराहा पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसारण देखा।

You May Also Like👇

Leave a Comment