February 11, 2026 5:31 am

Search
Close this search box.

पुष्पा इम्पॉसिबल’ दर्शकों के दिल में कर रहा, नई सोच संप्रेषित

👤 Mewar Express News
February 10, 2026

उदयपुर। सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपनी कहानी और किरदारों के जरिए दर्शकों का दिल में नई सोच संप्रेषित कर रहा है। हाल ही में शो में पुष्पा (करुणा पांडे) और उसकी बेटी राशी (अक्षया हिंदालकर) के बीच एक भावुक प्रसंग दिखाया गया। इसमें पुष्पा ने समाज की उस पुरानी सोच को चुनौती दी है कि शादी के बाद बेटी का अपने मायके पर हक कम हो जाता है। पुष्पा साफ शब्दों में कहती है कि वह ऐसी माँ नहीं है जो शादी के बाद बेटी को भूल जाए। उसका मानना है कि मां की जिम्मेदारी शादी पर खत्म नहीं होती, बल्कि और बढ़ जाती है। चाहे हालात कैसे भी हों, बेटी के लिए उसका मायका हमेशा उसका अपना घर और सबसे सुरक्षित जगह होती है।

इस बारे में अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा कि उन्हें बेटी को ‘पराया धन’ कहने वाली सोच हमेशा परेशान करती है। उनका मानना है कि बेटियां तो घर की असली समृद्धि और खुशी होती हैं, फिर भी उन्हें ऐसा महसूस कराया जाता है कि वे उस घर की नहीं हैं। करुणा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पुष्पा के किरदार के जरिए उन्हें इस सोच के खिलाफ आवाज उठाने और समाज को एक प्रगतिशील संदेश देने का मौका मिला है। यह शो हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

You May Also Like👇