March 11, 2026 5:31 pm

Search
Close this search box.

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का दूसरा संस्करण 21 सितंबर को

👤 Mewar Express News
July 23, 2025

उदयपुर। सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण की घोषणा की। यह मैराथन 21 सितंबर 2025 को उदयपुर राजस्थान में आयोजित होगी। अपने पहले संस्करण की शानदार सफलता के बाद, यह मैराथन पूरे भारत के प्रतिभागियों को फतेहसागर झील और अरावली पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों के बीच एक अविस्मरणीय दौड़ का अनुभव करने के लिए आयोजित करती है।

दौड के बारे में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन स्वस्थ समुदायों के निर्माण और सामूहिक प्रगति को प्रेरित करने वाले अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसकी विशेषता यह है कि फतेहसागर झील और अरावली पहाड़ियों के बीच होगी जो कि प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव होगा। उल्लेखनीय है कि पहले संस्करण में वैश्विक और भारतीय एलीट धावकों और शौकिया धावकों सहित 5,200 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

वेदांता जिंक सिटी हाॅफ मैराथन में दौड़ने वालों के लिए हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, कूल रन 10 किमी, ड्रीम रन 5 किमी और रेस विद चैंपियंस शामिल होगी, जिसमें विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी भाग लेंगे। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया गया है, जिससे इसे एक लिस्टेड अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के रूप में वैश्विक पहचान मिली है। यह मैराथन सभी के लिए है और उदयपुर को दुनिया के रनिंग मैप पर एक उभरते हुए शहर के रूप में स्थापित करती है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी 31 जुलाई तक पंजीकरण पर 30 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते है।

इसका उद्धेश्य गत वर्ष की भावना को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक भावना को मजबूत करना और स्वास्थ्य और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस वर्ष, हिन्दुस्तान जिंक द्वारा और अधिक भागीदारी बढ़ाने और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए मैराथन से पहले कॉर्पोरेट्स, गैर-सरकारी संगठनों और रनिंग समूहों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। मैराथन में बहुत पसंद की जाने वाली रेस विद चैंपियंस भी शामिल होगी, जहां विशेष रूप से सक्षम बच्चे एक विशेष दौड़ में भाग लेंगे और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

You May Also Like👇