उदयपुर। फिज़िक्सवाला ने पीडब्ल्यूएनएसएटी 2025 के चौथे संस्करण की घोषणा की। यह स्कॉलरशिप टेस्ट नीट-यूजी और आईआईटी-जेईई के इच्छुक छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे आर्थिक बाधाओं के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में राजस्थान रीजनल हेड, PW विद्यापीठ उदयपुर के सेंटर हेड और बिजनेस हेड के साथ-साथ शहर के कई स्कूलों के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।
फिज़िक्सवाला के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने कहा कि कई होनहार छात्र केवल आर्थिक कारणों से अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं। पीडब्ल्यूएनएसएटी 2025 के ज़रिए हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चे को उसकी काबिलियत के अनुसार उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले। इस पहल से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हर सपना मायने रखता है और हम हर छात्र के साथ हैं।
यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन एग्ज़ाम 1 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच होगा, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 5 और 12 अक्टूबर 2025 को पीडब्ल्यू के सभी विद्यापीठ और पाठशाला सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क है और इसका परिणाम 25 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा।







