February 20, 2026 4:00 am

Search
Close this search box.

आकाश इंस्टीट्यूट उदयपुर ने जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन

👤 Mewar Express News
February 19, 2026

उदयपुर। आकाश एजुकेशनल (AESL) के उदयपुर केंद्र के चार छात्रों ने JEE Main 2026 (सेशन 1) में अपनी उत्कृष्ट सफलता हासिल की। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 16 फरवरी को जारी परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टीट्यूट, उदयपुर क्षेत्र के इन चार छात्रों गर्गी पालीवाल ने 99.77 परसेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर के रूप में सफलता हासिल की। उनके बाद रितिक चौहान ने 99.59 परसेंटाइल प्राप्त किया। अनिल धाकड़ ने 99.25 परसेंटाइल और नमन जैन ने 99.12 परसेंटाइल हासिल किया।

छात्रों की उपलब्धियों पर टिप्पणी करते हुए, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा: “उदयपुर के हमारे छात्रों के असाधारण परिणाम उनके अकादमिक समर्पण और आकाश के शैक्षणिक इकोसिस्टम की मज़बूती का प्रमाण हैं।

जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों को अपने पिछले परिणामों में सुधार करने का अवसर मिलता है। इसी परीक्षा के माध्यम से छात्र एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी समर्थित संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं। साथ ही, यही परीक्षा उन्हें जेईई एडवांस्ड के लिए योग्य बनाती है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश का माध्यम है।

You May Also Like👇