उदयपुर। पिछले 40 वर्षों से शतरंज खेलने में और शतरंज सिखाने में हासिल हुई उपलब्धियों और अन्य सामाजिक कार्यों को देखते हुए एडवोकेट प्रवीण कोठारी को आज फतेहसागर पर “नागरिक अभिनंदन पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस खास मौके पर उदयपुर की 200 से ज्यादा जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
कोठारी की बचपन से ही शतरंज में रुचि थी और बाद में आप उदयपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष और सचिव रहते हुए 30 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इसकी वज़ह से उदयपुर जिला शतरंज संघ देश के टॉप 10 जिला संघों में शामिल है। कोठारी WORLD CHESS FEDERATION के शतरंज सिखाने वाले FIDE INSTRUCTOR भी हैं। ये 1995 से 2021 तक राजस्थान शतरंज संघ के उपाध्यक्ष भी रहे।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड चैंपियन की रेटिंग 2700 से 2800 होती है, उसमें प्रवीण कोठारी की तीनों फॉर्मेट में Rating-2000 से ज्यादा है। कोठारी ने वर्ष 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित किया। आज ये राजस्थान के टॉप 5 खिलाड़ियों में स्थान रखते है। इन्होंने हजारों बच्चों को State, Natinal and international level पर तैयार किया है, आपके सिखाएं बच्चें ने World record भी बनाया। इस बहुमुखी की प्रतिभा का एक आयाम और भी है।
उल्लेखनीय है कि प्रवीण कोठारी कैरम के भी अच्छे खिलाड़ी हैं। आपने 2014 में विशाखापट्टनम में हुई राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी किया था।







